लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14205/14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच के स्थान पर दो थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच एक जुलाई से तीन अगस्त के बीच लगाएगा। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14205/14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच के स्थान पर दो थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच अयोध्या कैंट से 01 से 31 जुलाई तक और दिल्ली से 04 जुलाई से 03 अगस्त तक लगाए जाएंगे। लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच दिल्ली से 10 जुलाई से 09 अगस्त तक और आजमगढ़ से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक लगाया जाएगा।
इसी तरह से लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14208/14207 दिल्ली-प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ से तीन जुलाई से दो अगस्त तक तथा दिल्ली से दो जुलाई से एक अगस्त तक दो स्लीपर कोच के स्थान पर दो थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 22420/22419 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच आनंद विहार टर्मिनस से 30 जून से 28 जुलाई तक तथा गाजीपुर सिटी से 01 से 29 जुलाई तक लगाया जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दीपक/मुकुंद
