लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 01662 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 29 सितम्बर (गुरुवार) से करेगा। साथ ही 04646 जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 29 सितम्बर से किया जाएगा। इससे यात्रियों को दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक,यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर 01662 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन संचालन 29 सितम्बर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से पूर्वाह्न 11:10 बजे चलकर लखनऊ से शाम 06:40 बजे होते हुए दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे सहरसा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 01661 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर 30 सितम्बर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन सहरसा स्टेशन से अपराह्न 02:30 बजे चलकर लखनऊ से दूसरे दिन सुबह 06:10 बजे होते आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 01:55 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से 04646 जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 सितम्बर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 05:45 बजे चलकर दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:45 बजे बरौनी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 04645 बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल ट्रेन 30 सितम्बर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार शाम 04 बजे चलकर जम्मूतवी स्टेशन पर दूसरे दिन 08:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी और बछरावां स्टेशनों पर होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन और जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन और बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 सितम्बर से शुरू होगा। अप-डाउन में इन चारों पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर राहत मिलेगी।
दीपक
