लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 मई गुरुवार को गोरखपुर से करने जा रहा है। इससे मुम्बई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 मई को लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से दोपहर 01:35 बजे होते हुए दूसरे दिन शाम 04:25 बजे 1,963 किलोमीटर की दूरी तय करके बांद्रा टर्मिनस पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से मुम्बई जाने वाले यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ के ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी,बोरिवली और बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
दीपक
