Monday, April 6, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली दस ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली दस ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 12571/12572 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-

गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त बोगियां लगाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 12571/12572 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 02 फरवरी से 30 मार्च तक और

15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस में 01 फरवरी से 31 मार्च तक अस्थाई तौर पर थर्ड एसी की एक-एक अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

इसी तरह से लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 12511/12512 गोरखपुर-कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 03 फरवरी से 31 मार्च, 12589/12590 गोरखपुर-सिकन्दराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 02 फरवरी से 30 मार्च तक और 12591/12592 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 05 फरवरी से 26 मार्च तक स्लीपर श्रेणी की एक-एक अतिरिक्त बोगियां अस्थाई रूप से लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

सब-वे निर्माण के चलते देरी से चलेगी गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण एवं अन्य इंजीनियरिंग कार्यों के लिए अलग-अलग तारीखों में ब्लाॅक लेगा। इसके चलते 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 30 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण एवं अन्य इंजीनियरिंग कार्यों के लिए अलग-अलग तारीखों में ब्लाॅक लिया जाएगा। इसके चलते 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस सोमवार को लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे से करीब एक घंटा 30 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 02 और 09 फरवरी को लखनऊ मण्डल में करीब 35 मिनट नियंत्रित (रोककर)करके चलाई जायेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular