Monday, April 6, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर अतिरिक्त फेरे के लिए रविवार से चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर अतिरिक्त फेरे के लिए रविवार से चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

-नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते 13 दिसम्बर को बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग पर 02576 गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस का संचालन अतिरिक्त फेरो के लिए लखनऊ होकर रविवार से करने जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर 02576 गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस का संचालन अतिरिक्त फेरों के लिए 12, 19, 26 दिसम्बर को और नए साल में 02 जनवरी को गोरखपुर से लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 08:30 बजे चलकर लखनऊ सिटी से अपराह्न 01:12 बजे, ऐशबाग से 01:38 बजे होते हुए दूसरे दिन 1833 किलोमीटर की दूरी तय करके अपराह्न 03:20 बजे हैदराबाद डेक्कन स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से 02575 हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर 17, 24 और 31 दिसम्बर को हैदराबाद डेक्कन स्टेशन से रात 09:05 बजे चलकर तीसरे दिन की रात 12:58 बजे ऐशबाग और 01:10 बजे लखनऊ सिटी होते हुए सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। अप-डाउन दोनों तरफ की स्पेशल ट्रेनों में एलएलआर के 02, जनरल के 06, स्लीपर के 12, थर्ड एसी के 03 तथा सेकेंड एसी के 01 कोच सहित कुल 24 बोगियां लगाई जाएंगी। दोनों ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव पर ही चलाई जाएंगी। ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को 13 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुन्तकल-गूटी-रेनीगुन्टा-जोल्लारपेट्टई-बागापेट-यशवन्तपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसलिए ट्रेन का ठहराव धर्मावरम और हिन्दुपुर स्टेशन पर नहीं किया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular