Tuesday, April 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : हॉस्टल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

लखनऊ : हॉस्टल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

-युवती समेत तीन पर हत्या का आरोप

लखनऊ (हि.स.)। चिनहट थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल के कमरे में मंगलवार को युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। मृतक के परिजनों ने हॉस्टल मालिक, एक युवती और रूम पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक की पहचान कानपुर नगर के शास्त्रीनगर निवासी 23 वर्षीय ऋषभ के रूप में हुई है। वह तकरीबन डेढ़ माह से चमनगंज निवासी सनी के साथ हॉस्टल में रह रहा था। मंगलवार की सुबह जब सनी काम कर लौटा तो उसने ऋषभ का शव फंदे से लटकता देखा।

मृतक के भाई विक्की ने आरोप लगाया है कि रूम पार्टनर सनी, हॉस्टल मालिक पुनीत राय और एक अस्पताल में नौकरी करने वाली युवती ने मिलकर उसकी हत्या की है। युवती मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है। भाई ने उसकी काफी मदद की। रात के 12 बजे के दरमियान उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की है, फिर रात में अचानक ऐसा क्या हुआ कि भाई ने फांसी ने खुदकुशी कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के लगाए गए आरोप को भी संज्ञान में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular