Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : हाथ की नस काटकर नदी में कूदी युवती, मौत

लखनऊ : हाथ की नस काटकर नदी में कूदी युवती, मौत

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती हाथ की नस काटने बाद गोमती नदी में कूद गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवती ने बुधवार की दोपहर को शहीद पथ रेलवे क्रासिंग के पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम को नदी से शव को बाहर निकलवाया।

मृतका के पास मिले सुसाइड नोट से युवती की पहचान 36 वर्षीय नैना के रुप में हुई है। मरने से पहले युवती ने खुद को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular