Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने में उप्र को मिला...

लखनऊ : स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने में उप्र को मिला पहला स्थान

लखनऊ (हि.स.)।   स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने के मामले में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है। वहीं वाराणसी, आगरा समेत कई नगरों को विभिन्न मामलों में पुरस्कृत किया गया है। 

स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और अमृत योजना के छह साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय के इंडिया स्मार्ट सिटीज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला, जबकि मध्य प्रदेश को दूसरा और तमिलनाडु को तीसरा स्थान मिला।
 इस प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के वाराणसी नगर को स्मार्ट सिटी लीडरशिप का पुरस्कार मिला है। वहीं आर्थिक रूप से विकसित करने वाले में उत्तर प्रदेश के आगरा को दूसरा स्थान प्राप्त  हुआ है। वाराणसी को जल संरक्षण, पेयजल आपूर्ति और कोविड इनोवेशन के लिए भी साझा पुरस्कार मिला है। उप्र के कई और शहरों का चयन पुरस्कारों के लिए हुआ है। 
 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को इन सभी योजनाओं को लॉन्च किया था। वहीं पुरस्कारों की शुरुआत 2018 से हुई थी। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते पुरस्कार की घोषणा नहीं की जा सकी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular