Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : सौतले चाचा ने मासूम को पटककर मार डाला

लखनऊ : सौतले चाचा ने मासूम को पटककर मार डाला

लखनऊ (हि.स.)। मोहनलालगंज में मंगलवार को एक सौतेले चाचा ने अपने भतीजे को पटक-पटक कर मारा डाला। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मोहनलालगंज के रायबरेली रोड निवासी अमित वर्मा अपने सयुंक्त परिवार के साथ रहता हैं। अमित ने बताया कि मंगलवार को रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर पर चला गया और पत्नी घर के काम में व्यस्त थी। उनका चौदह माह का बेटा अयांश कमरे में सो रहा था। तभी उसका सौतेला भाई मनीष वर्मा कमरे में गया और भतीजे को उठाकर घर के बाहर लाकर सड़क के किनारे बने नाले पर कई बार पटका। गंभीर चोटे लगने से बच्चे की मौत हो गई। भतीजे की हत्या के बाद आरोपित ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित शराब का लती है। परिवारिक कारणों से हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular