लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने लखनऊ से 17 शहरों के बीच अगस्त में बसें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। ये साधारण बसें उन शहरों के बीच चलाई जाएंगी जहां बसों की संख्या अभी कम है।
परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लखनऊ से 17 शहरों के बीच अगस्त माह में बसें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कम बसों वाले रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने के लिए 27 बसों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों को बसों के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निजी बस ऑपरेटर 15 जुलाई तक टेंडर में हिस्सा ले सकेंगे। 15 दिनों के भीतर बसों के अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद अगस्त में चिन्हित रूटों पर साधारण बसों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से बाराबंकी,रायबरेली, फतेहपुर और अयोध्या रूट के अलावा उन्नाव के तीन नए रूटों पर भी बसें चलेंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दीपक
