Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यलखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 12 जून तक...

लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 12 जून तक निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने निर्बाध कोयला आपूर्ति की वजह से लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को शुक्रवार से 12 जून तक निरस्त कर दिया है, जबकि मेरठ से 04 जून से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 13 जून तक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ से तीन जून को चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 12 जून तक निरस्त कर दिया गया है। चार जून से मेरठ से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 13 जून तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा मेरठ से लखनऊ के लिए चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पांच जून को निरस्त रहेगी, जबकि लखनऊ से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस छह जून को निरस्त रहेगी।

लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गर्मी में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। बिजली की खपत को पूरा करने के लिए निर्बाध कोयला की आपूर्ति जरूरी है। इसके लिए मालगाड़ियों का संचालन पहले किया जा रहा है। इस वजह से लखनऊ-मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को अप-डाउन दोनों दिशाओं में 03 से 13 जून तक निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular