Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ से बुक कराया चार पहिया वाहन, सुलतानपुर मे छीन कर हुए...

लखनऊ से बुक कराया चार पहिया वाहन, सुलतानपुर मे छीन कर हुए फरार

सुलतानपुर (हि.स.) लखनऊ से बुक कराया चार पहिया वाहन को सुलतानपुर के हनुमान गंज के पास से बीती रात ड्राईवर से गाड़ी छीनकर बदमाश फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ पाॅलीटेक्निक के पास से कुछ लोग एक वाहन को बुक कर यह कहकर लाये कि किसी की मृत्यु हो गयी । वाहन के ड्राइवर अयोध्या निवासी पवन कुमार मिश्रा वाहन को लेकर आये थे। इन लोगों द्वारा हैदरगढ़ में सीएनजी डलवायी गयी । उसी समय व्यक्तियों द्वारा वाहन से ड्राइवर को हटाकर खुद गाड़ी चलाने लगे और थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमागज बाइपास चौराहे पहुंचने पर ड्राइवर पवन को गाड़ी से उतारकर फरार हो गये । पवन कुमार मिश्र की सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अभियुक्तों की तलाश के लिए टीम गठित की गयी ।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular