सिद्धार्थ नगर । यूपी एटीएस ने लखनऊ से 2 आंतकियों को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी अब भी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान अलर्ट हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पूरा तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। नेपाल जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की जा रही है।
43वीं एसएसबी वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट अमित सिंह ने बताया बॉर्डर पर जवानों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इस दौरान हर आने जाने वाली की सघन जांच की जा रही है। शक होने पर उनसे पूछताछ भी की जाती है। इसी को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार से ही निगरानी बढ़ा दी गई है।
सीमा के 5 थानों की फोर्स को सीमा की रखवाली के लिए मुस्तैद कर दिया गया है। देर रात तक विशेष जांच अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत हर आने जाने वालों की चेकिंग की गई। 18 स्थानों पर नाका लगाकर सुबह से ही हर आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। बगैर जांच के किसी को भी प्रवेश पर नहीं दिया जा रहा था। गैर परंपरागत मार्गों पर पेट्रोलिंग की जा रही थी, जिससे कोई प्रवेश नहीं कर सके।
पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि सीमा पर गैर परंपरागत मार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है, हर परिस्थिति के लिए प्रशासन सतर्क है। शासन के निर्देश पर अलीगढ़वा, खुनवां, बढ़नी, ककरहवा, ठोठरी बॉर्डर पर एसएसबी एवं पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में भारत नेपाल सीमा से गैर परंपरागत रास्तों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे रोकने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर नहीं दिखाई दिय़ा है।
लखनऊ से फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बिछाया जाल
RELATED ARTICLES
