Saturday, February 14, 2026
Homeअन्यलखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस 16 और 17...

लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस 16 और 17 जुलाई को निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन गाजियाबाद स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए गुरूवार से 17 जुलाई के बीच यातायात ब्लॉक लेगा। इस वजह से लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 02419 गोमती एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में 16 ओर 17 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गाजियाबाद स्टेशन पर पैदल फुट ओवर ब्रिज (उपरिगामी पुल) बनाने के लिए 15 से 17 जुलाई के बीच यातायात ब्लॉक लेगा। इस वजह से लखनऊ से नई दिल्ली के बीच अप-डाउन में आवागमन करने वाली 02419/02420 गोमती एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 और 17 जुलाई को निरस्त कर दी गई है।

लखनऊ होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

रेलवे प्रशासन नई दिल्ली से 16 जुलाई को लखनऊ होकर चलने वाली 02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस और 03392 नई दिल्ली-राजगीर क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-बी. पैनल-ए. पैनल-नोली-शामली-तापरी के रास्ते चलाएगा। नई दिल्ली से 16 एवं 17 जुलाई को लखनऊ होकर चलने वाली 05128 नई दिल्ली-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-बी. पैनल-ए. पैनल-नोली-शामली-तापरी के रास्ते चलाई जाएगी।

इसके अलावा नई दिल्ली से 16 एवं 17 जुलाई को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-मीतावली-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 16 जुलाई को चलने वाली 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी स्पेशल ट्रेन पुनर्निधारित कर नई दिल्ली से 165 मिनट विलम्ब से दोपहर 02:10 बजे चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 17 जुलाई को चलने वाली 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी स्पेशल ट्रेन पुनर्निधारित कर नई दिल्ली से 150 मिनट विलम्ब से दोपहर 01:55 बजे चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 16 जुलाई को चलने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन पुनर्निधारित कर नई दिल्ली से 90 मिनट विलम्ब से दोपहर 02:30 बजे चलाई जाएगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 16 जुलाई को चलने वाली 05026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ स्पेशल ट्रेन पुनर्निधारित कर आनन्द विहार टर्मिनस से 50 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular