गोरखपुर (हि.स.)। सोमवार की देर रात गोरखपुर स्थित अशफ़ाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में सफेद बाघिन पहुंच गई। इसे लखनऊ के चिड़ियाघर से लाया गया है। य़ह 07 वर्षीय मादा सफेद बाघिन गीता सोमवार की देर रात सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंची।
बता दें कि कानपुर प्राणी उद्यान में विशाखापत्तनम से मादा सफेद बाघिन सावित्री को 4 मार्च 2014 को कानपुर प्राणी उद्यान लाया गया था। सावित्री के जीवन साथी की तलाश 4 फरवरी 2015 को खत्म हुई थी।
रविवार की रात ही शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान से पिजड़ा लेकर वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ योगेश प्रताप सिंह, वन रक्षक नीरज सिंह व दो जू कीपर रवाना हो गए थे। फिलहाल मादा सफेद बाघिन को अस्पताल परिसर के बाड़ा में क्वारंटीन किया गया है। बाद में गीता को सामान्य बाघ अमर और मादा बाघिन मैलानी के बाड़ा में रखा जाएगा। सफेद बाघिन के गोरखपुर पहुंचने पर प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एचराजा मोहन के साथ समस्त प्राणी उद्यान के स्टॉफ ने उसका स्वागत किया। बीते मंगलवार को केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ केपी दूबे ने सफेद बाघिन को प्राणी उद्यान में रखने की अनुमति दी थी।
आमोद
