Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ से उन्नाव तक गुणवत्ता वाली दिखें सड़कें - जितिन प्रसाद

लखनऊ से उन्नाव तक गुणवत्ता वाली दिखें सड़कें – जितिन प्रसाद

लखनऊ (हि.स.)। उप्र लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उन्नाव के अधिकारियों को सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान रखना होगा। लखनऊ से उन्नाव तक सड़कें गुणवत्ता वाली दिखायी दें।

जितिन प्रसाद ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने 15 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में गुणवत्ता वाली सड़के देने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रमुख सचिव अपने निगरानी में कार्य को समय से पूरा करायेंगे। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ और आसपास की सड़कों को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए दिनरात कार्य हो रहे हैं। लखनऊ के बाद सीतापुर जनपद में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें की थी। सीतापुर जनपद के बाद अब वह उन्नाव के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तम सड़कें देने की विभागीय कार्य योजना में सभी प्रमुख अधिकारियों की टीम लगी हुई है। इस दौरान जो कोई अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही करते मिलता है, वह कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular