Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ से आनंद विहार के बीच 22 से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

लखनऊ से आनंद विहार के बीच 22 से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच करेगा। इसके अलावा गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच लखनऊ होते हुए एक और पूजा स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने अप-डाउन दोनों तरफ ट्रेनों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।  
शेड्यूल के मुताबिक, राजधानी लखनऊ से आनंद विहार के बीच 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रात्रि 9:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 29 नवबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि 8:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन तड़के सुबह 4:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसके अलावा एक और पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए लखनऊ होते हुए 23 अक्टूबर से चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर की रात्रि 10:10 बजे रवाना होकर 24 अक्टूबर को तड़के सुबह 3:10 बजे लखनऊ और दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं 22 अक्टूबर की रात्रि 11:20 बजे पूजा स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर दूसरे दिन सुबह 10:55 बजे लखनऊ और शाम 04 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular