लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की महापौर उम्मीदवार सुषर्मा खर्कवाल ने गुरुवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन के बाद जनसम्पर्क शुरू किया।
सुषमा खर्कवाल के साथ हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने राजाजीपुरम वार्ड की पार्षद उम्मीदवार कौमुदी त्रिपाठी के साथ उनके क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लखनऊ के विकास के लिए वोट देने की अपील की। यहां से निकलकर वह राजाजीपुरम के बी. ब्लॉक स्थित समरविल स्कूल पहुंची। वहां पर स्कूल के निदेशक ईशान शर्मा एवं प्रतीक्षा शर्मा ने उनका स्वागत किया।
बृजनन्दन/राजेश तिवारी
