Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी बोले, समस्या निस्तारण के...

लखनऊ : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी बोले, समस्या निस्तारण के लिए जल्द होगा बड़ा आंदोलन

-नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, प्रान्तीय बैठक

लखनऊ (हि.स.)। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग के दूसरी बार अध्यक्ष बने इं. सुधीर पंवार और महासचिव इं. नितेन्द्र श्रीवास्तव की कार्यकारिणी को शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी इं. एस.पी. मिश्रा ने संघ रत्न, पूर्व महासचिव इं. ध्यान प्रकाश राय की प्रतिमा के समक्ष शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरान्त पहली कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष इं. सुधीर पंवार और महासचिव इं. नितेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त से कहा कि संघ अतिशीघ्र संवर्ग की समस्याओं के निस्तारण के लिए बड़ा आन्दोलन करेगा।

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग उ.प्र. के 65वें प्रान्तीय महाधिवेशन संघ भवन में हुआ। इसमें प्रदेश के समस्त 18 मण्डलों व 75 जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अन्य महासंघों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त इस संघ के केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रान्तीय अध्यक्ष इं.सुधीर पंवार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष- इं.रामचन्द्र, उपाध्यक्ष- इ.अजय प्रताप सिंह, महासचिव- इं.नितेन्द्र श्रीवास्तव,इसचिव प्रोन्नत- इं.परवेज आलम सिद्दिकी,वत्त सचिव- इं.प्रदीप कुमार शुक्ल आदि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

प्रान्तीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में विभाग में नीति विरूद्ध स्थानान्तरण, प्रताड़ना की निन्दा करते हुए सहायक अभियंता पर वर्षो से लम्बित एसीपी, जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति, माननीय उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायलय के आदेशानुसार पुरानी पेंशन बहाली की प्रतिपूर्ति के लिए अतिशीघ्र बैठक कर आन्दोलन तिथि घोषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्ष इं. सुधीर पंवार और संचालन इं. नितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular