लखनऊ के गुड़म्बा गांव में सात मई से लापता 13 वर्षीय सौरभ को उसके पड़ोस में ही रहने वाले 15 साल के दोस्त ने बेरहमी से मार डाला। पहले उसका गला दबाया, फिर उसके दोनों हाथों की नसें काट दी। मौत होने के बाद उसके शव को खंडहर नुमा मकान में ईंटों के ढेर के नीचे दबा दिया। सौरभ का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी के सिगरेट पीने की शिकायत उसकी मम्मी से करने को कह दिया था।
सौरभ के घर वाले बेटे को तलाश कर जब हार गये और कुछ नहीं पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को निरकांर और कई अन्य मोहल्ले वाले गुड़म्बा थाने पहुंच गये। इन लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी को फिर हिरासत में लिया।
