Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ : सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ । राजधानी की कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के पांच अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

लखनऊ कमिश्नरेट की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अमित कुमावत को सहायक पुलिस आयुक्त आलमबाग/लाइन्स से बीकेटी/लाइंस बनाया गया है। इसके अलावा दिलीप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर सेल के पद से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी के पद पर नयी तैनाती मिली है। अनिंद्य विक्रम सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी से स्थानांतरण करते हुए इसी पद पर मलिहाबाद भेजा गया है। वहीं, योगेन्द्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, मलिहाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर सेल और नवीना शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक बीकेटी से सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular