लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हो रही लगातार मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। गांवों और कस्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना बंद करके ऑक्सीजन, बेड, दवाई का इंतजाम करे। अगर सपा के समय बनी स्वास्थ्य व अन्य संरचनाओं का सदुपयोग सरकार करे तो प्रदेशवासियों की जान बचाई जा सकती है। अहंकारी भाजपा राजनीतिक दोषारोपण की जगह जनहित में काम करे। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना बंद करके ऑक्सीजन, बेड, दवाई का इंतजाम करे। अगर सपा के समय बनी स्वास्थ्य व अन्य संरचनाओं का सदुपयोग सरकार करे तो प्रदेशवासियों की जान बचाई जा सकती है।’
लखनऊ : सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना करे बंद-अखिलेश
RELATED ARTICLES
