Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न होता पंचायत चुनाव का...

लखनऊ : सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न होता पंचायत चुनाव का रिजल्ट कुछ और होता: अखिलेश

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनावों में भी लोकतंत्र की हत्या की है। चुनावो में भाजपा ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। बहनों के कपड़े तक छीन लिए गए। समाज को अच्छी दिशा में ले जाने की बात करने वाले महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। अखिलेश ने लखनऊ में रविवार प्रेसवार्ता के दौरान सरकार निशाना साधते हुए भाजपा को सिर्फ चुनाव जीतने से मतलब है। जनता ने सब देखा है। वह जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी पार्टी कोई नहीं हो सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में चुनावों में पुलिस और सरकारी मशीन का दुरुपयोग न होता तो चुनाव का रिजल्ट कुछ और होता। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जब बनाया गया था तो उसमें योगी जी नहीं थे। भाजपा आज ये बताये की किसानों की आय क्या है? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी, भाजपा बताए की उन्होंने क्या किया है

RELATED ARTICLES

Most Popular