लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अब तक हुए सारे खर्च का हिसाब मांगने के साथ ही सभी वर्ग को ब्लैक फंगस का भी मुफ्त इलाज देने की मांग की है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से कोरोना वायरस संक्रमण पर खर्च का सरकार से हिसाब लेने के साथ ही सभी खरीद का बिल भी देने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी आंकड़े मांगे हैं।
सपा मुखिया यादव ने सरकार से पूछा है कि आप ने तो जनता को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में भी कराने को कहा था, सरकार ने जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है। जनता यह जानना भी चाहती है। भाजपा सरकार जनता के बिल के भुगतान के सभी आंकड़े सामने रखे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार ने जोर शोर से प्रचारित किया था कि जनता के कोरोना वायरस संक्रमण के प्राइवेट अस्पताल में सारे इलाज का खर्चा दिया जाएगा। अब तो सरकार बताए कि जनता के इलाज के कितने बिलों का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोग अब ब्लैक फंगस की चपेट में हैं। सरकार अब इन सभी के भी मुफ्त इलाज की घोषणा करे।
लखनऊ : सभी वर्ग को ब्लैक फंगस का भी मुफ्त इलाज किया जाये-अखिलेश
RELATED ARTICLES
