Tuesday, March 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : सबसे बड़े व्यापारिक केन्द्र अमीनाबाद में थी फायर स्टेशन की...

लखनऊ : सबसे बड़े व्यापारिक केन्द्र अमीनाबाद में थी फायर स्टेशन की जरुरत : ब्रजेश पाठक

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ मध्य से विधायक और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारिक केन्द्र में शामिल अमीनाबाद में फायर स्टेशन की जरुरत थी। व्यापारियों की मांग को देखते हुए उन्होंने प्रयास कर फायर स्टेशन खुलवाया है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके।

मध्य विधानसभा के अमीनाबाद में बने फायर स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारी साथियों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। फायर स्टेशन पर वाहन उपलब्ध रहेगा। जैसे ही कही आग लगने की सूचना मिलेगी, वाहन वहां पहुंचकर आग बुझाने का काम करेगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमीनाबाद में हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। व्यापारी हित के साथ ही लोगों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से भी फायर स्टेशन की आवश्यकता की पूर्ति करायी गयी है। व्यापारियों के हित में भाजपा सदैव से ही कार्य करती रही है।

इस दौरान अमीनाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने मंत्री ब्रजेश पाठक को माला पहनाकर अभिवादन किया। मंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों के साथ फायर सर्विस स्टेशन का निरीक्षण कर कार्यशैली की जानकारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular