लखनऊ । भाजपा ने यूपी के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 में से 67 जिलों में जीत हासिल करने के बाद उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा लगाए जा रहे गुंडागर्दी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। हमने सपा सरकार में हुए चुनाव की तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक हम 67 सीटें जीत चुके हैं। प्रदेश में नगर निगम का चुनाव, नगर पालिका का चुनाव, स्नातक का चुनाव, सभी उपचुनाव, पंचायत चुनाव और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हम प्रदेश में सभी चुनाव जीते हैं। प्रदेश में हम पंचायत से पार्लियामेंट की सीटों तक जीत रहे हैं जो कि दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता कायम है और गांव-गरीब भाजपा के साथ है। वहीं, सपा द्वारा चुनाव में प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास रखती है। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी हैं। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है व्यापार नहीं है। ये सभी आरोप निराधार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह हमें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल हुई है। इसी तरह हम 2022 के चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।
लखनऊ : सपा सरकार की तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई-स्वतंत्र देव सिंह
RELATED ARTICLES
