लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के दृष्टिगत जिले में सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय परिवर्तन किया गया है। अब विद्यालयों का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस आदेश का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक आदेश को सरकारी वेबसाइड पर देख सकते हैं।
दीपक
