Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ शहीद पथ पर हुआ हादसा, चार की मौत

लखनऊ शहीद पथ पर हुआ हादसा, चार की मौत

लखनऊ (हि.स.)। पीजीआई थाना के शहीद पथ पर शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है।  पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गयी है। 

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी जनपद के देवा में रहने वाले राज नारायण कार से अपनी बेटी और रिश्तेदार मनोज की पत्नी मोहम्मदपुर खाला निवासी पूनम और दो अन्य के साथ दवा लेने लखनऊ आए थे। देर शाम को वापस जा रहे थे। 

शहीद पथ के सेक्टर आठ के पास कार के पीछे राजस्थान की एक बस जा रही थी। आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। यह देखकर कार चालक ने भी गाड़ी रोकी, लेकिन पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार, ट्रक और बस के बीच में दब गयी और उसमें सवार सभी सवारियों में चीख-पुकार मच गयी। एनडीआरएफ की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चिकित्सकों ने राजनारायण, पूनम और दो अन्य को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस अन्य शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular