लखनऊ । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पकडे गए अलकायदा से संबंधित आतंकी शहर और अन्य शहरों के भीड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमला करना चाहते थे। पुलिस ने ऑपरेशन के तहत लखनऊ के रहने वाले मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया है। इनके जरिए ही इनके गुट तक पहुंचा गया।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘एटीएस यूपी ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। टीम ने अलकायदा के अंसार गजवा-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हथियारों का जखीरा और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘आतंकी गतिविधियों को पेशावर और पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर क्वेटा से अंजाम दिया जा रहा था।’
पुलिस ने बताया कि उन्हें मिनहाज अहमद के घर से विस्फोटक और पिस्टल मिली है। मिनहाज लखनऊ जिले के काकोरी इलाके का रहने वाला है।
दूसरी टीम ने जौनपुर जिले के मडियाहू में स्थित मसीरुद्दीन के घर पर छापेमारी की। जहां पर उन्हें काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। इसके साथ ही टीम को इसके घर से क्रूड बम के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एक कूकर सेट भी बरामद किया। दोनों लोगों को पुलिस कोर्ट में पेश करने वाली है, जहां उनके पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग करेगी।
लखनऊ : शहरों के भीड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमला करना चाहते थे अलकायदा के आतंकी
RELATED ARTICLES
