Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : शव बदलने के मामले 26 तक दर्ज कराएं बयान -...

लखनऊ : शव बदलने के मामले 26 तक दर्ज कराएं बयान – अपर नगर मजिस्ट्रेट

लखनऊ (हि.स.)। नादरगंज रोड स्थित अमौसी एयरपोर्ट के पास बना टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करोना संक्रमित का शव बदलने के मामले में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रियल जांच कमेटी में अपर नगर मजिस्ट्रट (तृतीय) देवेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

​अपर नगर मजिस्ट्रेट ने बुधवार को यह कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज के शव बदलने की घटना सामने आयी थी। इस प्रकरण में अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि इस घटना के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की कोई जानकारी देनी हो। किसी भी तरह का मौखिक,लिखित साक्ष्य या बयान देना हो तो वह 26 दिसम्बर तक न्यायालय के कक्ष संख्या-25 कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। अवकाश के दिनों में किसी के बयान नहीं होंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular