Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ: व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। पॉलिटेक्निक चौराहे पर बीती रात करीब तीन बजे के दरमियान गाजीपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से एक अपराधी फरार है।

एडीसीपी प्राची सिंह रविवार सुबह यह जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर क्षेत्र में दो दिन पहले किराना व्यापारी से लूट हुई थी। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में थी। बीती रात एक सूचना के बाद गाजीपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। बदमाश नदीम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने नदीम और उसके साथी आसिफ को गिरफ्तार लिया गया। जबकि एक बदमाश फरार है।

पुलिस ने दावा किया है कि दो दिन पहले व्यापारी से हुई लूट में ये दोनों बदमाश शामिल थे। इनकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। पुलिस इन बदमाशों की सरगमी से तलाश में थी।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular