Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ : व्यापारियों ने जोनल अधिकारी को दिखायी पार्क की खस्ताहाल तस्वीर

 लखनऊ : व्यापारियों ने जोनल अधिकारी को दिखायी पार्क की खस्ताहाल तस्वीर

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के महानगर चौराहे के निकट नगर निगम पार्क की खस्ताहाल तस्वीर मंगलवार को व्यापारियों ने अधिकारी के सामने रखा। नगर निगम जोन तीन की जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का वायदा किया।

निरीक्षण पर निकली जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट का महानगर क्षेत्र स्थित चौराहे पर पहुंची। तभी अधिकारी का महानगर व्यापार मंडल टोली से सामना हो गया। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों व वरिष्ठ व्यापारियों ने अधिकारी से कहा कि दो दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से चौराहे पर पानी भर जाता है। पानी भरने से आते-जाते वाहनों से छींटे दुकान के बाहर तक आ जाते हैं।

इसके बाद व्यापार मंडल के सदस्यों ने नगर निगम पार्क का मुद्दा उठाया और जोनल अधिकारी को पार्क की खस्ताहाल स्थिति दिखायी। सदस्यों ने कहा कि सामान्य रुप से रात होते ही यहां जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है। पार्क में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में शराब की महफिल सज जाती है। पार्क उजाड़ हो चुका है। नगर निगम का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।

व्यापारियों की बातों को सुनकर जोनल अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पार्क का रखरखाव किया जाता है। इसे दुरुस्त कराया जायेगा। विद्युत व्यवस्था को भी ठीक किया जायेगा। जलभराव की समस्या का स्थायी उपाय खोजकर व्यापारियों की समस्या को दूर करने का प्रयास होगा। जिससे महानगर का क्षेत्र सुंदर व स्वच्छ हो सके।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular