Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : वैक्सीन के निर्यात से देश में मचा हाहाकार-प्रमोद तिवारी

लखनऊ : वैक्सीन के निर्यात से देश में मचा हाहाकार-प्रमोद तिवारी

लखनऊ (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने बिना सोचे समझे बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन और वैक्सीन दूसरे देशों को निर्यात कर दिया, जिसकी वजह से देश में हाहाकार मच गया है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया है केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते हालात इतने खराब हुए हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि लोगों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा है। श्मशान और कब्रिस्तान लोगों की भीड़ से पट गए हैं। 14 महीने का वक्त मिलने के बावजूद सरकार ने संसाधन बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं की। सरकार का पूरा फोकस बिहार, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव कराने पर था। बंगाल में भी हालात अब बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड के पर्याप्त इंतजाम करें। वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाए। लोगों को जरूरी दवाएं और इंजेक्शन मुहैया कराए। सरकार सभी मामलों में फेल नजर आ रही है और लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular