Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : वैक्सीन की उपलब्धता के दावे और वैक्सीनेशन में भारी अंतर...

लखनऊ : वैक्सीन की उपलब्धता के दावे और वैक्सीनेशन में भारी अंतर पर कांग्रेस ने उठाये सवाल


लखनऊ । देश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कोरोना नियंत्रण पर लगातार किये जा रहे दावे पर हमला करते हुए कहा कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिये वह झूठी बयानबाजी व आंकड़ेबाजी के खेल में उतरकर राज्य को बड़ी त्रासदी की ओर ले जा रही है। प्रदेश में वैक्सीन की उपलब्धता और वैक्सीनेशन में भारी अंतर पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूद रफ्तार में लगभग 42 माह का समय वैक्सीन से प्रदेशवासियों को आच्छादित करने में लगेगा, क्योंकि अभी तक मात्र 4.86 प्रतिशत लोगों का ही वैक्सीनेशन ही हो पाया है। वहीं प्राइवेट नर्सिंग होम्स में यह पूरी तरह बंद है। उंन्होने कहा कि प्रदेश महामारी की भीषण त्रासदी में फंसा हुआ है और मुख्यमंत्री दौरे कर क्या समीक्षा कर रहे हंै यह बात किसी को समझ नही आ रही है कि वह किस बात की क्या समीक्षा कर रहे हैं? प्रदेश जानना चाहता है कि समीक्षा में वह क्या प्राप्त कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी करने वाली योगी सरकार अब तक कुल 1,1680213 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे पायी, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के मात्र 2.76 प्रतिशत लोगों को पहली डोज मिल पायी है जबकि राष्ट्रीय औसत व टारगेट के सापेक्ष 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 6.25 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो जाना चाहिए था। डबल डोज प्राप्त करने वालों की प्रदेश में कुल संख्या मात्र 3260076 है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण से 97000 गांवों में जांच व मेडिकल किट का कोई अता पता नहीं है। सरकार द्वारा गठित निगरानी समितियां कहीं नजर नहीं आ रही हैं और सरकार झूठ बोलकर इंसानी जानांे के साथ लगातार खिलवाड़ करने का घृणित अपराध कर अपने संवैधानिक व नैतिक दायित्वों के निर्वहन से मुँह मोड़कर लोगों को भाग्य भरोसे छोड़कर सत्तासुख तक सीमित हो गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular