Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ विश्वविद्यालय में हुईं प्रतियोगिताएं, स्लोगन में विवेक को मिला गोल्ड

लखनऊ विश्वविद्यालय में हुईं प्रतियोगिताएं, स्लोगन में विवेक को मिला गोल्ड

-60वीं नेशनल फार्मेसी वीक का समापन,सम्मानित किए गए विजेता

-रंगोली, पोस्टर, स्लोगन एवं संभाषण में प्रतिभागियों ने दिखाए जौहर

लखनऊ (हि.स.)। भैषजिक विज्ञान संस्थान लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में बी.फार्म. प्रथम वर्ष व डी. फार्म प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने 60वीं नेशनल फार्मेसी वीक, 21-27 नवम्बर तक बहुत ही उत्साह के साथ आयोजित किया, जिसमें छात्रों द्वारा रंगोली, पोस्टर, स्लोगन एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रंगोली में गोल्ड मेडल कुमकुम प्रजापति, अदीबा, प्रिया, इशानी, सौम्य, दीक्षा और आयुषी की टीम को मिला। वहीं हिमांशु, आशीष की टीम को सिल्वर तथा अंजु, दिशा, खुशी, अनामिका, रत्ना सिंह व संजना वर्मा की टीम को ब्रांज मेडल दिया गया। स्लोगन में विवेक यादव को गोल्ड मेडल, रिद्धी सिंह को सिल्वर मेडल, अदीबा को ब्रांज दिया गया। वहीं भाषण में अदीबा, अनीस व विवेक को गोल्ड मेडल, पारस अग्रवाल को सिल्वर व हिमांशु शुक्ला को ब्रांज मेडल दिया गया। पोस्टर में शिशिर, सूर्यकांत गुप्ता, मोनीष, ईषान, आशीष को गोल्ड मेडल मिला।

बीएचयू , आईटीआई के 1965-1969 बैच, डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिक्स के भूतपूर्व छात्र, समाजसेवी, ‘‘उत्तर प्रदेश ड्रग मेन्यूफेक्चरिंग’’ के संरक्षक वीरंजनी कुमार सक्सेना की अतिथि के रूप में उपस्थिति रही एवं उनसे छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में वीरंजनी सक्सेना का स्वागत विभाग के निदेशक प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। वीरंजनी कुमार सक्सेना ‘‘फादर आफ फार्मेसी प्रो॰ एम. एल. सर्राफ’से छात्र जीवन में मुलाकात को स्मरणीय क्षण बताते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में फार्मेसी संस्थान प्रारम्भ करने के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के प्रति आभार व्यक्त किया एवं संस्थान के प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular