Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना का खौफ, छात्र-छात्राओं को वापस अपने घर जाने...

लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना का खौफ, छात्र-छात्राओं को वापस अपने घर जाने को कहा

लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से दो शिक्षकों की मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का कहना है कि आज जिला अधिकारी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय बंद करने का अनुरोध किया जाएगा।

वहीं कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं को वापस अपने घर जाने को कहा है। छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि जब तक ऑफलाइन क्लासेज नहीं शुरू होती हैं तब तक वह अपने घरों से ही ऑनलाइन पढ़ाई करें।

इसके बावजूद जो छात्र हॉस्टल में रहेंगे उन्हें हॉस्टल के बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। विशेष परिस्थिति में बीमार होने या कोई अन्य इमरजेंसी होने पर ही हॉस्टल के बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। यह अनुमति भी प्रोवोस्ट ही दे सकेंगे। इसका आदेश लखनऊ विश्वविद्यालय के चीफ प्रोवोस्ट ने जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular