Thursday, March 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ विश्वविद्यालय : एक मई तक चलेंगी ऑनलाइन क्लास

लखनऊ विश्वविद्यालय : एक मई तक चलेंगी ऑनलाइन क्लास

लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास आगे भी जारी रहेंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक मई तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि विश्वविद्यालय और सभी महाविद्यालयों में अब ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन डाटा सुरक्षित रखने की भी बात कही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को भी 15 मई तक टालने की बात कही गई है।

स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में प्रवेश के लिए चल रहे ऑनलाइन आवेदन की तिथि पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। यह आवेदन अब मई माह तक लिए जाएंगे। लगातार बिगड़ती स्थितियों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन की प्रक्रिया और भी आगे बढ़ सकती है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं टलने के बाद छात्रों की ओर से परीक्षाओं को रद्द करने की मांग उठाई जा रही है। छात्रों का कहना है कि प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सकता है। शिक्षकों ने भी छात्रों की मांग का समर्थन किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular