Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ विवि के चार और छात्रों का विप्रो में चयन, 24 छात्रों...

लखनऊ विवि के चार और छात्रों का विप्रो में चयन, 24 छात्रों को मिल चुकी नौकरी

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के चार और छात्रों सिद्धार्थ सिंह, सुमेधा सिंह, निखिल अग्निहोत्री और ऋषभ अग्रवाल का चयन प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर मल्टीनेशनल कम्पनी विप्रो लिमिटेड में हुआ।

कम्पनी ने छात्रों को 3.5 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया। अभी 21 नवम्बर को ही इंजीनियरिंग संकाय के 20 छात्रों का चयन विप्रो कम्पनी में हुआ था। इस सत्र में अब तक 24 छात्रों का चयन विप्रो कम्पनी में हो चुका है। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन इंजीनियरिंग संकाय के डॉ हिमांशु पांडेय ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रोफेसर आर.एस.गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular