Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : विवाद में खनन माफिया की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

लखनऊ : विवाद में खनन माफिया की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात में खनन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस इन दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकीपुरम इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने शुक्रवार को बताया कि बीकेटी थानाक्षेत्र के कठवारा गांव निवासी खनन माफिया सुभाष का गोहाना गांव के खनन माफिया दुर्गेश और महेंद्र से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षो के बीच कई बार बवाल हो चुका है।

बीती रात सुभाष भवानी बाजार में अपने दोस्त के घर गया था, जहां पहले से घात लगाये आरोपी महेंद्र और दुर्गेश ने रात करीब दो बजकर 30 मिनट के दरमियान सुभाष जैसे ही अपने दोस्त के घर से बाहर निकाल तो इन लोगों ने सीने में दो गोली मार दी। गोली लगते ही सुभाष गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर महेंद्र को तो पकड़ लिया,जबकि देर रात पुलिस ने दुर्गेेश को भी दबोच लिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहकीकात में पता चला है कि खनन को लेकर हुए विवाद में दोनों अभियुक्तों ने सुभाष की हत्या की है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular