Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : विद्युत सुरक्षा वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने वीरेन्द्र कुमार,...

लखनऊ : विद्युत सुरक्षा वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने वीरेन्द्र कुमार, महामंत्री प्रभुनाथ

लखनऊ(हि.स.)। गोमती नगर स्थित विद्युत कार्यालय में सक्रिय विद्युत सुरक्षा निदेशालय वाहन चालक संघ के चुनाव में वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय को पांचवी बार अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में महामंत्री पद पर प्रभुनाथ राय को चुना गया है।

संघ के चुनाव के लिये चुनाव प्रेक्षक चालक महासंघ के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव और चुनाव अधिकारी महासंघ के महामंत्री मिठाई लाल को तय किया गया। दोनों कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुये चुनाव के बाद अन्य पदाें पर दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, गुलशन कुमार संयुक्त मंत्री, अनुपम कुमार संगठन मंत्री, रामकिशुन यादव प्रचार मंत्री, सुरेन्द्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष तथा धीरज कुमार को आडीटर चुना गया है।

चुनाव प्रक्रिया में ही हरेन्द्र सिंह बिष्ट को सलाहकार नामित किया गया। चुनाव के तुरंत बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों हितों में शपथ दिलायी गयी। नव पदाधिकारियों ने कहा कि वाहन चालकों के लिये आठ नये पद सृजित किया जाये। तीन रिक्त वाहन चालकों के पदों पर तत्काल भर्ती हो।

उन्होंने कहा कि पुराने वाहन के स्थान पर नये वाहनों के क्रय किये जाये। पुराने वाहनों की हर हाल में मरम्मत हो, वाहनों के रखरखाव की व्यवस्था करायी जाये। वाहनों के लिए कवर्ड पार्किग और वर्दी की धुलायी भत्ता मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular