Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जून को रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी कई...

लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जून को रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे प्रशासन वाराणसी-लखनऊ सेक्शन पर मरम्मत कार्यों की वजह से यातायात ब्लॉक लेने जा रहा है। इसके चलते 24402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 04108 उतरेटिया-सुल्तानपुर स्पेशल ट्रेन 23 जून को निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बदले मार्ग से भी चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, वाराणसी-लखनऊ सेक्शन पर यातायात ब्लॉक की वजह से 20401/24402 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 04107/04108 उतरेटिया-सुल्तानपुर-उतरेटिया स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में 23 जून को रद्द कर दी गई है।

इसके अलावा 22 जून को लखनऊ होकर चलने वाली 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह से 13240 कोलकाता-पटना एक्सप्रेस,13414 दिल्ली जंक्शन-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस और 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular