Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: वसीम रिज़वी के वाहन पर पथराव, कोतवाली में दी तहरीर

लखनऊ: वसीम रिज़वी के वाहन पर पथराव, कोतवाली में दी तहरीर

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के वाहन पर सोमवार को अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद वसीम रिजवी चौक कोतवाली पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दी।

लखनऊ चौक कोतवाली के पास हुई घटना में कोतवाली पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दिया है। पत्थर चलाने वाले लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि चौक कोतवाली के पास हुई घटना के बाद से वह खौफजदा हैं और उनके वाहन के आगे और पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए है। वह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे आये हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular