Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : वसीम रिजवी पर दुराचार का मुकदमा

लखनऊ : वसीम रिजवी पर दुराचार का मुकदमा

लखनऊ । सेंट्रल शिया वक्त बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी के खिलाफ महिला की तहरीर पर सआदतगंज कोतवाली में दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने वसीम रिजवी पर दुराचार करने के साथ ही फोटो खींचने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सआदतगंज पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। सुनवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी, जिसके बाद गुरुवार को वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक वसीम रिजवी की गाड़ी पीड़िता का पति चलाता था। आरोप है कि ड्राइवर को काम से भेजने के बाद वसीम रिजवी ने महिला के साथ दुराचार किया था। महिला ने पति को आपबीती बताई थी। विरोध करने पर वसीम रिजवी ने ड्राइवर को भी पीटा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने 22 जून को सआदतगंज कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी थी। लेकिन इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने मुकदमा दर्ज नहीं लिखा था। 30 जून को कोर्ट में अर्जी दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने 13 जुलाई को इंस्पेक्क्टर सआदतगंज को मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular