Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : लोकभवन के सामने दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया

लखनऊ : लोकभवन के सामने दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया

लखनऊ (हि.स.)। हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित लोकभवन के सामने एक दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया।

पूछताछ में पता चला है कि दंपति निगोहा के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान से प्रताड़ित हैं। प्रधान के दबाव में पुलिस और तहसील के अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उनके द्वारा लिखाए गए मुकदमें में पुलिस सुलह का दबाव बना रही है। इसी से परेशान होकर आज वे अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह के लिए लोकभवन पहुंचे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जारी…

दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular