Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ : रोडवेज बस की चपेट में आकर बच्चे की मौत, एक...

लखनऊ : रोडवेज बस की चपेट में आकर बच्चे की मौत, एक गम्भीर

लखनऊ (हि.स.)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी। जबकि एक घायल है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

वजीरगंज थाना के रिवर बैंक चौकी क्षेत्र के कोविड सेंटर के सामने आज दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आठ वर्षीय फरहान और एक छह वर्षीय बच्चा आ गया। हादसे में फरहान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना को देखकर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में बेटे का शव देखकर रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular