Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: रोजगार मेला 28 जुलाई को, भाग लेंगी तीन कंपनियां

लखनऊ: रोजगार मेला 28 जुलाई को, भाग लेंगी तीन कंपनियां

लखनऊ (हि.स.)। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 जुलाई एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। रोजगार पाने के लिए बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है। इस रोजगार मेले में तीन कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

सहायक निदेशक अरूण कुमार भारती ने मंगलवार को यह बताया कि जो कंपनिया प्रतिभाग कर रही हैं उनमें स्पेक्ट्रम टैलेन्ट मैनेजमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, कंपनी क्वेस-एक्सिस बैंक और इकाम इक्सप्रेस लिमिडेट कंपनी है। स्पेक्ट्रम टैलेन्ट मैनेजमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दो सौ पदों पर नियुक्ति करेगी। इसमें अभ्यर्थी आयू करीब 18 से 25 वर्ष रखी गई है और वेतन प्रतिमाह 11 हजार रुपये रखा गया है। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, आईटीआई मांगी गई। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कंपनी ने ट्रेनी ऑपरेटर उदयन मुर्खजी के सम्पर्क नम्बर 7669141350 पर फोन कर सकता है। इसी तरह कंपनी क्वेस/एक्सिस बैंक 50 पदों पर नियुक्ति करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी इकाम इक्सप्रेस लिमिटेड दो सौ पदों पर नियुक्ति करेगी, जिसमें फील्ड असिस्टेन्ट अभ्यर्थी वर्ग- पुरुष शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है। वेतन प्रतिमाह 12 हजार रुपये रखा गया है और कार्यस्थल लखनऊ होगा।

इसी तरह प्रतिभाग करने वाली कंपनी क्वेस/एक्सिस बैंक 50 पदों पर नियुक्ति करेगी। इसमें जूनियर ऑफिसर, सीनियर इक्जिकेटिव, रिलेशनशिप ऑफिसर के पद है। इस पद के लिए महिलाएं और पुरुषु दोनों आवेदन कर सकते है। इसके लिए जो शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई और आवेदनकर्ता के पास मोटर दो पहिया वाहन, मोबाइल होना बेहद जरूरी है। कार्यस्थल लखनऊ किया गया है। अभ्यर्थी की आयु करीब 20 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य और 10,500 प्रतिमाह वेतन रखा गया हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इसके लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा, यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों को कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

दीपक

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular