Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : राजनीतिक जमीन गंवा चुके अखिलेश को आत्मावलोकन की जरूरत: स्वतंत्र...

लखनऊ : राजनीतिक जमीन गंवा चुके अखिलेश को आत्मावलोकन की जरूरत: स्वतंत्र देव सिंह

-आंतकियों की पैरोकारी मुंह से अपराध व आंतक पर सवाल खड़े करना शोभा नहीं देता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपनी राजनीतिक जमींन गंवा चुके हैं, उन्हें आत्मावलोकन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आंतकियों की पैरोकारी करने वाले लोगों के मुंह से अपराध व आंतक पर सवाल खड़े करना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कभी खुलेआम अधिकारियों को सत्ता में आने पर निपट लेने की धमकी देते हैं तो कभी आंतकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस पर अविश्वास की बातें करके आतंकियों के हौसले बुलंद करते हैं। उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षाएं देश व प्रदेश की सुरक्षा के विपरीत धारा में बहती रही हैं।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार में सत्ता के कई केन्द्र हुआ करते थे। उस दौर में मुख्यमंत्री के साथ ही नेता जी, चाचा जी, ताऊ जी और उनके मुंह बोले चचा सत्ता का संचालन किया करते थे। आज सपा प्रमुख अपने कार्यकाल को याद करके भाजपा पर व्यर्थ आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था से भयमुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार रूप दिया। भ्रष्टाचार पर सशक्त प्रहार हुआ। कोविड महामारी पर नियत्रंण, प्रदेश में फैला सड़कों का जाल व सुचारू विद्युत आपूर्ति जैसे निर्णयों व योजनाओं ने विश्व के सामने योगी जी को सशक्त मुख्यमंत्री के रूप प्रस्तुत किया है। सपा प्रमुख की हताशा व निराशा का कारण भाजपा सरकार की जनता में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया को दंबगई, गुण्डागर्दी के बल पर राजनीति करने की अपनी पुरानी परपाटी अब बदलना होगा। पंचायत चुनाव में गुण्डागर्दी के दम पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का मंसूबा पाले लोगों को समझ में आ जाना चाहिए कि यह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार है। जिसमें कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular