Sunday, March 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : राजकीय बालगृह से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ : राजकीय बालगृह से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी में एक बार फिर राजकीय बालगृह (बालिका) से एक नाबलिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पर नाका हिण्डोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी कुछ दिन पहले ही यहां से पांच लड़कियां लापता हो गयी थी।

राजकीय बालगृह (बालिका) से शनिवार को एक नाबालिक लड़की के लापता होने की जानकारी पर हड़कम्प मच गया। यहां के अधिकारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बालगृह से जो लड़की लापता हुई है उसका नाम दिल्ली के मोगलीपुरी की रहने वाली सबीना उर्फ काजल बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लड़की की तलाश कर रही है। इस सम्बंध में बाल गृह के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विदित हो कि, कुछ दिन पहले राजकीय बाल गृह से पांच और लड़कियां लापता हो गयी थी। अब एक और लड़की के लापता होने पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाह कर्मचारियों को लेकर सवाल उठने लगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular