Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे लालजी टंडन प्रतिमा का...

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे लालजी टंडन प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ(हि.स.)। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार यानि की 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को प्रातः 10:35 पर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां मल्टी लेवल पार्किंग, हजरतगंज के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का प्रात 11:00 अनावरण करेंगे।

अनावरण कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 12:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 12:15 बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंच कर वहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,कल्याण सिंह से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे। पीजीआई से अपराह्न 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराहन 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular