लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनपद अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के करसुआ, निमाना, हैवतपुर और अण्डला गांवों में जहरीली शराब के सेवन से हुई दर्जनों लोगों की दुःखद मौत पर पर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बताये कि उसके कार्यकाल में जहरीली शराब का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का कौन जिम्मेदार है? लगातार मौतें हो रही हैं, आखिर किन लोगों के दबाव में शराब के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने बयान जारी कर कहा कि योगी सरकार पूरी तरह आम जनता के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है और प्रदेश में जहरीली शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के स्थान पर उन्हें संरक्षण देती हुई दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि उसके और जहरीली शराब माफियाओं के मध्य क्या सम्बन्ध हैं? आखिर क्या वजह है कि अवैध शराब के कारोबारियों पर लगाम नहीं लगा रहे हैं। अवैध शराब कारोबारी और शराब माफिया दिनों-दिन फल-फूल रहे हैं और आम जनता जान गंवाने पर मजबूर है।
लखनऊ : योगी सरकार बताये किसके संरक्षण में चल रहा है जहरीली शराब का कारोबार-कांग्रेस
RELATED ARTICLES
